Featured
- Get link
- X
- Other Apps
मेहनत का नहीं मिल रहा पूरा फल, कहीं आप पर शनि की साढ़े साती तो नहीं?
"शनि की दशा / महादशा / साढ़े साती / ढैय्या ..." क्या ये शब्द आपमें डर की सिहरन पैदा करते हैं? आप में से ज्यादातर जवाब में 'हां' कहेंगे।
यदि आप अपने जीवन की कुछ चीजों या कुछ मसलों से बहुत ज्यादा जुड़े हुए हैं और उन पर निर्भर हैं, तो हां आपको डरने की ज़रूरत है। यह कई प्रकार के डर और चिंता की असल वजह है। लेकिन केवल और केवल तब, जब आप अपनी सीमा का उल्लंघन कर उससे बाहर जाते हैं।
शनि के चारों ओर छल्ले मानव सीमाओं के विचार को दर्शाते हैं। तो डर और चिंता दूर करने के लिए आपको क्या करना चाहिए?
1. अपने जीवन में कुछ अनुशासन लाएं - कार्यों को लेकर एक सूची बनाएं, योजना बनाएं और अपने जीवन को कुछ आकार दें! - ये वो गुण हैं जो शनि आपको सिखाने की कोशिश कर रहे हैं!
2. शनि जो चीजें हमें सिखाना चाहते हैं, उनमें से एक विनम्र होना है! शनि के आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए उनके दिन (शनिवार जो शनि द्वारा शासित है) घास पर चलें! पांव, हानि को दर्शाने वाले 12वें भाव का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए घास पर चलना हानि को अवशोषित करता है और आपको विनम्र होना सिखाता है।
नोट: 12 भावों के संबंध में अधिक जानकारी और उनके महत्व के बारे में जानने के लिए आगामी पोस्ट / अपडेट पढ़ते रहें।
3. दान - बदले में कुछ भी उम्मीद किए बिना अपना कर्म ऋण चुकाएं - शनि कर्म का स्वामी है। आप स्वेच्छा से और प्यार से जरूरतमंद लोगों को दान देकर अपना कर्म ऋण चुका सकते हैं!
4. जिम्मेदारी लें - शनि जिम्मेदारी का ग्रह है! जब जीवन आपकी राह पर नहीं जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी लें! इसके लिए अधिक जिम्मेदार होने का एक आसान तरीका आत्मावलोकन (खुद की क्षमता, कार्यों पर गौर करना/पता लगाना) है। यह हमारे जीवन में बहुत जागरूकता लाता है। यदि आप पर्याप्त स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं, तो अपने कैलोरी सेवन और अपनी शारीरिक गतिविधियों (कामकाज, व्यायाम आदि) पर गौर करना शुरू करें।
यदि आपको लगता है कि खास नतीजे नहीं दे रहे हैं (मेहनत से कुछ नहीं हो रहा है, उत्पादकता नहीं रही) - तो अपने समय पर ध्यान दें! यदि आपको लगता है कि आप भावनात्मक रूप से टूट चुके हैं - तो अपनी भावनाओं पर गौर करें - समझें कि आपको क्या प्रभावित करता है! समस्या को समझना समाधान का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है! इस ज़माने में, हमारे पास हर एक चीज़ का पता लगाने के लिए बहुत सारे उपकरण हैं! शनि को यह पसंद है!
5. बड़ों का आदर करें और यदि आप अपने माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करते हैं या उनका अपमान करते हैं, तो जल्द ही महसूस करेंगे कि शनि कैसे सोने को राख में बदल सकता है।
6. शनि आपको अपने कर्मों और कार्यों के लिए न्याय देते हैं। किसी भी कानून को न तोड़ें, हमेशा निर्धारित नियमों का पालन करें। यदि हम लाल बत्ती तोड़ते हैं और चालान होता है, तो यह "शनि" नहीं है।
- मेजर प्रमिला सिंह -
- Get link
- X
- Other Apps
Popular Posts
#FREE #MONTHLY #FUTUREFORECAST by #MAJORPRAMILASINGH (1st Jun'22 to 30th Jun'22)
- Get link
- X
- Other Apps
जून माह में किस राशि पर मेहरबान होगी सितारों की चाल?
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment